
NIRF Rankings 2022: इस साल के टॉप मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी कॉलेजों का ऐलान जल्द, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
AajTak
NIRF Rankings 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंध्र प्रधान जल्द ही NIRF Rankings 2022 लिस्ट का ऐलान करने वाले हैं. कुल 11 कैटेगरीज के लिए ये एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 जारी की जाएगी.
NIRF Rankings 2022: नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Rankings) 2022 का ऐलान जल्द होने वाला है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) 15 जुलाई, 2022 को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 जारी करेंगे. शिक्षा मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह जरूरी सूचना दी गई है.
शिक्षा मंत्रालय ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '15 जुलाई 2022 को माननीय शिक्षा श्री @dpradhanbjp वर्चुअल रूप से #NIRF के तहत #IndiaRankings2022 जारी करेंगे. वार्षिक अभ्यास विभिन्न श्रेणियों और विषय डोमेन में भारत भर में उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) को रैंक करने के लिए एक पद्धति की रूपरेखा तैयार करता है.'
On 15th July 2022, Hon’ble Education Minister, Shri @dpradhanbjp will release #IndiaRankings2022 under #NIRF, virtually. The annual exercise outlines a methodology to rank Higher Education Institutions (HEI’s) across India in various categories & subject domains. Stay tuned! pic.twitter.com/zqY1HWXHov
इन 11 कैटेगरीज के लिए जारी होगी NIRF 2022 Rankings बता दें कि भारत के लिए कुल 11 कैटेगरीज में एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 जारी की जाती है. इनमें ओवरऑल, यूनवर्सिटीज, मैनेजमेंट, कॉलेज, फार्मेसी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), लॉ और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स.
इन आधारों पर तय होता है स्थान इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेस, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीज एंड इन्क्लूसिविटी और परसेप्शन के आधार पर संस्थानों को अंक दिए जाते हैं. कॉलेज और विश्वविद्यालयों की रैंकिंग तैयार करते हुए एन आई आर एफ संस्थानों की अवधारणा, अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रक्रियाएं, अवर स्नातक परिणाम, पहुंच एवं समावेशिता, शिक्षण-अधिगम संसाधन को देखता है जिसके बाद उसे सूची में ऊपर या नीचे रखा जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










