
Nirala Estate Noida: बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदी महिला, परिवार बोला- काफी समय से डिप्रेशन में थी
AajTak
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख इलाके में स्थित निराला एस्टेट सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर 55 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी. फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार दोपहर निराला एस्टेट सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थीं. जिस समय उसने सुसाइड किया परिवार के अन्य लोग फ्लैट के दूसरे कमरे में थे मौजूद थे. जैसे ही घरवालों को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
यह मामला बिसरख इलाके का है. बताया जा रहा है कि महिला ने बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी है. पुलिस ने बताया कि महिला का नाम प्रतिभा यादव था और वह 55 साल की थीं.
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. बाकी की कार्रवाई जारी है. बिल्डिंग के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. साथ ही घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है.
बिसरख थाने के SHO उमेश बहादुर ने बताया, पुलिस को शनिवार सुबह करीब 12 बजे इस घटना की सूचना मिली थी. फौरन पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस हर एक एंगल से इस सुसाइड केस की जांच कर रही है. घटनास्थल से तमाम सबूतों को एकत्रित किया जा रहा है. जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी. कार्रवाई जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










