
Nikki Murder Case: नोएडा के आर्य समाज मंदिर में की थी साहिल और निक्की ने शादी, सामने आई तस्वीर
AajTak
निक्की मर्डर केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई खुलासे किए हैं. क्राइम ब्रांच ने बताया था कि निक्की और साहिल ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी. दोनों की शादी नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी. अब निक्की और साहिल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं.
निक्की मर्डर केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कई खुलासे किए हैं. क्राइम ब्रांच ने बताया था कि निक्की और साहिल ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी. दोनों की शादी नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी. अब निक्की और साहिल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं.
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में स्थित आर्य समाज मंदिर में साहिल और निक्की ने शादी की थी. उन दोनों ने अक्टूबर, 2020 में सात फेरे लिए थे. साहिल द्वारा पुलिस पूछताछ में शादी की बात कबूलने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की थी.
2020 में की थी दोनों ने शादी
दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने मंदिर के पुजारी से शादी के कागजात भी कब्जे में ले लिए थे. आजतक से बात करते हुए पुजारी ने बताया कि ये दोनों साल 2020 में आए थे, दोनों बहुत खुश थे, यकीन नहीं होता कि ऐसा हुआ. पुजारी ने कहा कि पुलिस ने हमारा बयान लिया और हमने टीम को शादी से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए.
साहिल के परिवार वाले साजिश में शामिल
इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया था कि निक्की की हत्या की साजिश में साहिल के परिवार वाले भी शामिल थे. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने इन पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








