
Nikki Murder Case: निक्की से शादी के बारे में जानता था साहिल का परिवार? मर्डर केस में बड़े खुलासे से आया ट्विस्ट
AajTak
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो साहिल गहलोत और निक्की यादव ने नोएडा के आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर 2020 में शादी कर ली थी. दिल्ली पुलिस ने दोनों की शादी का सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि साहिल का परिवार उन दोनों की शादी से खुश नहीं था, जिसकी वजह से साहिल की दूसरी जगह शादी तय कर दी.
निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. निक्की मर्डर की साजिश में साहिल का परिवार और दोस्त भी शामिल थे. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की मानें तो साहिल गहलोत और निक्की यादव ने अक्टूबर 2020 में शादी कर ली थी. साहिल और निक्की ने नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. दिल्ली पुलिस ने दोनों की शादी का सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिया है. साहिल का परिवार उन दोनों की शादी से खुश नहीं था, जिसकी वजह से साहिल की दूसरी जगह शादी तय कर दी.
निक्की से साथ शादी से नाखुश साहिल के परिवार ने दिसंबर, 2022 में उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. लड़की के परिवार से यह छिपाया गया कि साहिल ने पहले ही निक्की से शादी कर ली थी यानी कि साहिल के परिवार को निक्की से शादी के बारे में जानकारी थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साहिल के पिता, दो भाई और दो दोस्तों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. क्राइम ब्रांच ने निक्की की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने को लेकर आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है.
मर्डर के बाद साहिल ने की थी दूसरी शादी
बता दें कि साहिल गहलोत ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी. निक्की की हत्या की वारदात को अंजाम देने के करीब 12 घंटे बाद उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी और अगले दिन वापस आकर निक्की के शव को फ्रिज में रख दिया था.
साहिल की दूसरी शादी के बारे में निक्की को जानकारी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








