
Nigerian Parents की बेबसी: अपने बच्चों को Kidnappers से छुड़ाने के लिए घर से लेकर जमीन तक सब कुछ बेच रहे
Zee News
नाइजीरिया में बड़ी संख्या में बच्चे अगवा हो रहे हैं और उन्हें छुड़ाने के लिए परिवार वालों को अपना सब कुछ बेचना पड़ रहा है. पिछले साल दिसंबर से अब तक करीब 1000 बच्चे किडनैप हो चुके हैं, जिनमें से 300 के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं, सरकार अपराधियों के आगे बेबस नजर आ रही है.
तेगीना: उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया (Nigeria) के लोग अपने बच्चों को छुड़ाने के लिए घर, जमीन से लेकर कार तक सब कुछ बेचने को मजबूर हैं. दरअसल, यहां से करीब 1000 से ज्यादा बच्चों को अगवा किया गया है और अपहरणकर्ता (Kidnappers) उन्हें रिहा करने के लिए फिरौती मांग रहे हैं. अबुबकर आदम (Abubakar Adam) जैसे कुछ आम नागरिक अपराधियों की डिमांड पूरी करते हुए उन्हें पैसा भी दे आए हैं, लेकिन उनके बच्चे आजाद नहीं हुए हैं. क्योंकि अपहरणकर्ताओं ने अब नई डिमांड रख दी है. कुछ हथियारबंद लोगों ने अबुबकर आदम (Abubakar Adam) के 11 में से सात बच्चों को अगवा कर लिया था. इसके बाद अपराधियों ने बच्चों की रिहाई के बदले में फिरौती (Ransom) मांगी, जिसे पूरी करने के लिए आदम ने अपनी कार और जमीन बेच दी. उन्होंने 7,300 डॉलर की रकम जुटाई और अन्य पीड़ित परिवारों की फिरौती की रकम के साथ मिलाकर उसे किडनैपर्स को दे दिया. लेकिन अपराधियों ने पैसा लेकर पहुंचे व्यक्ति को ही अपने कब्जे में कर लिया और फिर बाद में उसी के माध्यम से नई डिमांड भेज दी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



