
Nia Sharma Pole Dance Video: निया शर्मा सीख रहीं पोल डांसिंग, प्रैक्टिस वीडियो ने बढ़ाया टेम्प्रेचर
AajTak
निया ने ये भी बताया कि पोल डांस प्रैक्टिस का ये उनका दूसरा दिन है. निया वीडियो में पोल पर चढ़कर अपना बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं. ट्रेनर उन्हें बता रही हैं कैसे स्टेप्स करने हैं. निया जिस तरह से हर काम में अपना बेस्ट देकर छा जाती हैं, उसी तरह एक्ट्रेस पोल डांसिंग में भी एक्सेल करेंगी, इसका फैंस को भरोसा है.
टीवी की सबसे ग्लैमरस पर्सनैलिटी में शुमार निया शर्मा ने एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है. निया शर्मा ने इंस्टा पर पोल डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. निया के डांसिंग मूव्स ने फैंस को बेहद इंप्रेस किया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












