
NIA, IB, RAW, ATS की बड़ी मीटिंग... खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के नेटवर्क का होगा खात्मा
AajTak
खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स का खात्मा करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत 5-6 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में एनआईए, आईबी, रॉ और एटीएस की अहम बैठक बुलाई गई है. इस मीटिंग में सभी एजेंसियों के एक साथ मिलकर काम करने और एक्शन प्लान पर चर्चा होगी.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी चरम पर है. इसी बीच पंजाब से अलगाववाद और खालिस्तानी आतंकवादी को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है.
दरअसल पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाने के लिए देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों (बाहरी और आंतरिक) ने एक साथ कमर कस ली है. इसी के तहत खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी, फंडिंग और गैंगस्टरों को नेस्तानाबूद करने के लिए 5-6 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी की NIA ने बड़ी बैठक बुलाई है.
मीटिंग में सभी एजेंसियों के प्रमुख होंगे शामिल
इस बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग में NIA चीफ, IB चीफ , रॉ चीफ सहित राज्यों के ATS (anti terror squad) के प्रमुख शामिल होंगे. इस बैठक का प्रमुख एजेंडा खालिस्तानी आतंकवाद का कमर तोड़ना है.
इस मीटिंग में विदेशी धरती से खालिस्तानी -आतंकी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की मजूबत रणनीति बनेगी. बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में खालिस्तानी गैंगस्टरों के खात्मे की पूरी प्लानिंग की जाएगी.
पंजाब से खालिस्तानी आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए IB, NIA और ATS मिलकर के एक दूसरे के साथ टेरर एक्टिविटीज के इनपुट्स शेयर करेंगे जिसके बाद इस पर एक्शन लिया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








