
NHRC Foundation Day: एनएचआरसी प्रमुख ने कहा- अमित शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर में शांति के नए युग की शुरुआत हुई
ABP News
NHRC Foundation Day: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अथक प्रयासों ने जम्मू-कश्मीर में शांति और कानून व्यवस्था के एक नए युग की शुरुआत की है.
NHRC Foundation Day: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को यह कहते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की कि उनके अथक प्रयासों ने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति के नए युग की शुरुआत की है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस पर यहां अपने संबोधन में पूर्व न्यायाधीश ने यह भी रेखांकित किया कि, बाहरी ताकतों द्वारा भारत के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के झूठे आरोप लगाना बहुत आम हो गया है, जिसका विरोध किया जाना चाहिए.
एनएचआरसी प्रमुख ने कहा, मुझे केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को बधाई देते हुए खुशी हो रही है. आपके अथक प्रयासों ने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति और कानून व्यवस्था के एक नए युग की शुरुआत की है. अगस्त 2019 की शुरुआत में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












