
NHRC अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस ने दिया डिसेंट नोट, उठाए ये सवाल
AajTak
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले पर असहमति जताई है. इस संबंध में कांग्रेस ने असहमति नोट जारी करते हुए चुनाव की इस प्रक्रिया को मौलिक रूप से गलत बताया है.
कांग्रेस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव पर आपत्ति जताई है. पार्टी ने इस संबंध में डिसेंट नोट जारी कर चुनाव की इस पूरी प्रक्रिया को गलत बताया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम को एनएचआरसी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया पूर्व निर्धारित थी और इन नियुक्तियों से पहले न तो विचार-विमर्श किया गया और न ही सहमति ली गई.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने एनएचआरसी के अध्यक्ष पद के लिए जस्टिस रोहिंगटन फली नरीमन और जस्टिस के. मैथ्यू जोसेफ के नाम का प्रस्ताव रखा था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
कांग्रेस नेताओं ने इस डिसेंट नोट में कहा है कि एनएचआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति करते समय धर्म, क्षेत्र और जाति के संतुलन को ध्यान में नहीं रखा गया. इस तरह की चुनाव प्रक्रिया से सरकार के उदासीन रवैये का पता चलता है.
राहुल गांधी और खड़गे ने एनएचआरसी के सदस्यों के तौर पर जस्टिस एस.मुरलीधर और जस्टिस कुरैशी के नाम की सिफारिश करते हुए कहा था कि मानवाधिकारों को बनाए रखने के लिए इन दोनों जजों का शानदार रिकॉर्ड है.
बता दें कि जस्टिस रामासुब्रमण्यम की नियुक्ति से पहले एनएचआरसी का अध्यक्ष पद खाली पड़ा था. जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक जून को पूरा हो गया था, जिसके बाद से ये पद खाली था. इसके बाद 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च अधिकार समिति की बैठक में एनएचआरसी के अगले अध्यक्ष का चुनाव किया गया. इस बैठक में राहुल गांधी और खड़गे ने भी शिरकत की थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







