
Next Eclipse In 2021: जानें, कब लगेगा साल का अगला ग्रहण, कहां देगा दिखाई?
AajTak
साल 2021 में कुल 4 ग्रहण हैं. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं. वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 10 जून यानी आज लग चुका है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ. भारत में ये सूर्य ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही आंशिक तौर पर दिखाई दिया. अब जानिए कि अगल ग्रहण कब लगने जा रहा है.
साल 2021 में कुल 4 ग्रहण हैं जिनमें से दो ग्रहण लग चुके हैं. वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 10 जून को चुका है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ. भारत में ये सूर्य ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही आंशिक तौर पर दिखाई दिया. आइए जानते हैं अगला ग्रहण कब लगेगा और किन जगहों से दिखाई देगा. साल 2021 का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 लगेगा. ये चंद्र गहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. यूरोप के अधिकांश हिस्सों में, एशिया के अधिकांश हिस्सों में, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक में चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका के दक्षिण हिस्सों में, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










