
NewsWrap: पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
दिल्ली से लेकर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक, प्रवासी मजदूर घर जाने को बेकरार नजर आ रहे हैं. वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में तीसरे चरण के ट्रायल के लिए इजाजत मांगी है. डीआरडीओ ने पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली तैयार किया है.
कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली में लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में घर लौटने के लिए सड़कों पर निकल पड़े हैं. दिल्ली से लेकर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक, प्रवासी मजदूर घर जाने को बेकरार नजर आ रहे हैं. वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में तीसरे चरण के ट्रायल के लिए इजाजत मांगी है. डीआरडीओ ने पूरक ऑक्सीजन वितरण प्रणाली तैयार किया है. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हरा दिया है. 1- तालाबंदी का खौफ: दिल्ली से राजस्थान, महाराष्ट्र तक एक ही नजारा, सड़कों पर आया प्रवासी मजदूरों का सैलाब कोरोना वायरस की जारी बेकाबू रफ्तार ने देश में एक बार फिर पिछले साल जैसे हालात बना दिए हैं. हर रोज ढाई लाख के करीब नए केस आ रहे हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों में बेड्स की कमी है, ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है, कहीं टेस्ट नहीं हो रहे हैं. इस महासंकट की रफ्तार को रोकने के लिए कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लगा दी हैं. 2021 की इस तालाबंदी ने फिर सड़कों पर उसी नज़ारे को फिर से जिंदा कर दिया है, जहां लाखों की संख्या में मजदूर घर वापसी के लिए निकल पड़े हैं. दिल्ली हो या राजस्थान या फिर गुजरात और महाराष्ट्र हर तरफ से एक ही तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जहां हजारों की संख्या में मजदूरों की भीड़ अपने घर वापस जाने को बेकरार है.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










