
New Year Idea: सैलरी को नहीं लगाना है हाथ... फिर नए साल से करें ये काम, धांसू कमाई का आइडिया!
AajTak
Investment Tips: नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आमतौर पर हर 6–7 साल में दोगुनी हो जाती है. अगर किसी की शुरुआती सैलरी 40–50 हजार रुपये है और हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो 10 साल बाद उसकी सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है.
अक्सर लोग कहते हैं कि उनकी सैलरी इतनी कम है कि महीने का खर्च ही मुश्किल से पूरा हो पाता है, ऐसे में बचत या निवेश कैसे किया जाए? कई लोग यह भी मानते हैं कि जब सैलरी बढ़ेगी, तभी निवेश शुरू करेंगे. लेकिन सच्चाई यह है कि यह सोच निवेश से दूर रहने का एक बहाना भर है. इस चक्कर में लोग कई साल बिता देते हैं, साल 2025 जाने वाला है, अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक सेहत में साल 2026 से कुछ बदलाव दिखे तो इस आइडिया पर काम कर सकते हैं.
दरअसल, आज के समय में जितना जरूरी कमाना है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उस कमाई का सही तरीके से इस्तेमाल करना. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत और निवेश ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होते हैं. प्राइवेट जॉब करने वालों को तो और भी जल्दी निवेश शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी नौकरी और आय दोनों में अनिश्चितता बनी रहती है.
40-50 हजार कमाने वाले कैसे करोड़पति बनें?
कम आमदनी में बचत करना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. जरूरी बस इतना है कि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखा जाए. अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 40 से 50 हजार रुपये है, तो उसके लिए हर महीने 20 हजार रुपये बचाना संभव नहीं होगा, लेकिन वह अपनी सैलरी का 10 फीसदी यानी 4,000 से 5,000 रुपये आसानी से बचा सकता है.
अगर यह रकम हर महीने म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश की जाए और औसतन 15 फीसदी सालाना रिटर्न मिले, तो 5 साल में यह निवेश करीब 4.36 लाख रुपये का हो सकता है. इसी तरह निवेश को 8 साल तक जारी रखने पर यह रकम बढ़कर लगभग 8.89 लाख रुपये हो जाती है.
नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आमतौर पर हर 6–7 साल में दोगुनी हो जाती है. अगर किसी की शुरुआती सैलरी 40–50 हजार रुपये है और हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो 10 साल बाद उसकी सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. इसी दौरान अगर वह हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये का निवेश करता रहे, तो 10 साल में उसका फंड करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










