
New Year 2026 Rashifal: नए साल 2026 के मंत्री होंगे मंगल! बनेगा अशुभ राजयोग, इन 3 राशियों के लिए वर्ष रहेगा चुनौतीपूर्ण
AajTak
New Year 2026 Rashifal: साल 2026 में सूर्य और मंगल की युति से एक विस्फोटक राजयोग बनेगा जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है. यह युति कई राशियों के लिए नुकसानदायक साबित होगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
New Year 2026 Rashifal: कुछ ही दिनों में नया वर्ष शुरू होने वाला है. इस नए साल में कई ग्रह युतियां और योगों का निर्माण करेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 के मंत्री मंगल होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस नए साल की शुरुआत में ही सूर्य-मंगल की युति से विस्फोटक राजयोग बनने जा रहा है. दरअसल, 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2026 को मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में विस्फोटक राजयोग बहुत ही अशुभ योग माना जाता है. यह जब भी किसी की कुंडली में बनता है तो असफलता और नुकसान का सामना करना पड़ता है. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 में होने जा रही मंगल-सूर्य की युति किन राशियों के लिए अशुभ मानी जा रही है.
मेष
मेष राशि वालों पर इस युति का असर अधिक दिखाई दे सकता है क्योंकि मंगल इसी राशि का स्वामी है. साल 2026 में करियर और पैसों के मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा. बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. गुस्से पर नियंत्रण न रखा गया तो संबंध भी बिगड़ सकते हैं.
वृषभ
वृषभ राशि सूर्य की राशि है, इसलिए सूर्य-मंगल की युति सिंह वालों के स्वभाव को और आक्रामक बना सकती है. इस दौरान अहंकार बढ़ने की आशंका है, जिससे बॉस, सहकर्मी या परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अगर धैर्य नहीं रखा गया तो बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










