
New Year से पहले बेंगलुरु के इस बड़े मॉल को झटका... 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश
AajTak
बेंगलुरु पुलिस विभाग ने 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 15 जनवरी 2024 को रात 11:59 बजे तक फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1) और धारा 144(2) को लागू किया है. धारा 144 का कारण यातायात अवरोधों से बचना है.
बेंगलुरु पुलिस ने नए साल से पहले 15 दिनों के लिए मॉल ऑफ एशिया में सार्वजनिक प्रवेश बंद कर दिया है. 31 दिसंबर सुबह 10 बजे से 15 जनवरी रात 12 बजे तक के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं. मॉल ऑफ एशिया उत्तरी बेंगलुरु में बेल्लारी रोड पर है.
बेंगलुरु आयुक्त बी दयानंद के आदेश में कहा गया है कि, 31 दिसंबर 2023 से सुबह 10 बजे से 15 जनवरी 2023 की रात्रि 11:59 के बीच के समय में बेंगलुरु में फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया, बेल्लारी रोड, बयातारायणपुरा हल्ली, यालाहंका होबली में सार्वजनिक पहुंच प्रतिबंधित की जाती है. सार्वजनिक शांति में परेशानी और अशांति को रोकने और बड़े पैमाने पर यातायात और जनता के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए ये फैसला गया है.
प्रो कन्नड़ ऑर्ग ने पहले मॉल ऑफ एशिया में तोड़फोड़ की थी और साइनेज तोड़ दिए थे. घटना के बाद पुलिस ने मॉल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी थी. बेंगलुरु पुलिस विभाग ने 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 15 जनवरी 2024 को रात 11:59 बजे तक फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1) और धारा 144(2) को लागू किया है. धारा 144 का कारण यातायात अवरोधों से बचना, और सार्वजनिक अशांति और झुंझलाहट को रोकना है
कुछ दिन पहले क्रिसमस के दौरान, मॉल ऑफ एशिया रोड के पास यातायात की स्थिति खराब हो गई थी क्योंकि मॉल के अंदर स्थापित 100 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री को देखने के लिए आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जो कथित तौर पर सबसे बड़े क्रिसमस ट्री में से एक है. इसके बाद अराजकता फैल गई और यातायात पुलिस का हस्तक्षेप शुरू हो गया था.Report: Anagha Keshav

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







