
New Hero Splendor+ Launch: नए रंग-रूप में लॉन्च हुई 'जनता की मोटरसाइकिल', इतनी है कीमत
AajTak
हीरो स्प्लेंडर लोगों के बीच 'जनता की मोटरसाइकिल' नाम से पॉपुलर है. इसे बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp ने इसका नया एडिशन Hero Splendor+ XTEC लॉन्च किया है.
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Hero Splendor+ को कंपनी ने एकदम नए रूप-रंग में लॉन्च किया है. इसमें 4 नए तरह के रंग और ढेर सारे बढ़िया फीचर्स मिलेंगे. वहीं इसकी कीमत भी वाजिब रखी गई है.
हीरो स्प्लेंडर लोगों के बीच 'जनता की मोटरसाइकिल' नाम से पॉपुलर है. इसे बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp ने इसका नया एडिशन Hero Splendor+ XTEC लॉन्च किया है.
100cc इंजन की बाइक होगी Splendor+ XTEC
नई Hero Splendor+ XTEC में 97.2cc का बीएस-6 इंजन होगा. ये 7.9 bhp की मैकस पॉवर और 8.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी ने इसमें अपनी i3S पेटेंट टेक्नोलॉजी दी है जिससे ये मोटरसाइकिल बढ़िया माइलेज देती है.
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, माइलेज इंडिकेटर
नई Hero Splendor+ XTEC में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल मीटर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, कॉल और एसएमएस अलर्ट, फ्यूल इंडिकेटर, एलईडी हेडलैंप, यूएसबी चार्जर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम जैसे नए जमाने के फीचर्स मिलेंगे. वहीं अगर बैलेंस बिगड़ने की वजह से आपकी मोटरसाइकिल गिर जाती है तो भी इंजन अपने आप बंद हो जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











