
Netflix ने लॉन्च किया नया फीचर, फिल्म-सीरीज डाउनलोडिंग का अनुभव बदल देगा
AajTak
Netflix ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए काफी उपयोगी भी है. Netflix इस फीचर से एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के ऐप पर डाउनलोडिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया जाएगा.
Netflix ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए काफी उपयोगी भी है. Netflix इस फीचर से एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के ऐप पर डाउनलोडिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया जाएगा. नए Netflix के फीचर से यूजर्स को बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन कमजोर इंटरनेट कनेक्शन होने पर भी पार्शियली डाउनलोडेड मूवीज या शोज को देखने की परमिशन देगा. इस फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है. इस फीचर को जल्द ही ऐपल डिवाइस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा. इसको लेकर Netflix ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है. ब्लॉग में कंपनी ने लिखा है वो हमेशा भाषा, डिवाइस, कनेक्टिविटी या स्थान की परवाह किए बिना मेंबर्स तक मूवी की पहुंच आसान बनाना चाहते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










