
Netflix देखना होगा और भी सस्ता, कंपनी ने बनाया नया प्लान, 149 रुपये से भी कम होगा प्राइस?
AajTak
Netflix Cheaper Plans: नेटफ्लिक्स जल्द ही आपको बेहद कम दाम पर सब्सक्रिप्शन ऑफर कर सकता है. हालांकि, इसके लिए आपको बार-बार ऐड्स देखने को मिलेंगे. कंपनी इस तरह के नए प्लान्स को टेस्ट कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Netflix का सब्सक्रिप्शन बहुत से लोग लेना चाहते हैं, लेकिन बजट में प्लान्स न होने की वजह से बहुत से यूजर्स को एक दूसरे प्लान शेयर करते हैं. हाल में खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स इस सुविधा को बंद करने पर विचार कर रहा है. वैसे तो भारत में नेटफ्लिक का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, लेकिन कंपनी नए प्लान्स बना रही है.
Netflix जल्द ही अपने सब्सक्राइबर्स को अफोर्डेबल प्लान्स का तोहफा दे सकता है. इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ Reed Hastings ने दी है. उन्होंने बताया है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नए ऐड-सपोर्ट प्लान्स पर काम कर रही है, जो कंपनी के मौजूदा प्लान्स से कम कीमत पर आएंगे.
अभी तक नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड्स नहीं दिखाता है, लेकिन यूजर्स को सस्ते प्लान देने के लिए कंपनी इस पर काम कर रही है. इस मामले में कंपनी के सीईओ ने जानकारी दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Reed Hastings ने बताया कि जो लोग नेटफ्लिक्स को फॉलो करते हैं, उन्हें पता है कि हम ऐड्स की कॉम्प्लेक्सिटी के विरोध में है और सब्सक्रिप्शन की सिंपलीसिटी का सपोर्ट करते हैं. उन्होंने प्री-रिकॉर्डेड कॉन्फ्रेंस में बताया, 'लेकिन मैं जितना इस चीज का फैन हूं उतना ही मैं कंज्यूमर्स चॉइस का भी फैन हूं, और जो लोग कम कीमत पर ऐड्स को बर्दाश्त कर सकते हैं, उनके लिए यह काफी मायने रखता है.'
इसका साफ मतलब है कि कंपनी आने वाले दिनों में अफोर्डेबल प्लान्स लॉन्च कर सकती है. इन प्लान्स में सब्सक्राइबर्स को ऐड्स भी देखने को मिलेंगे. डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी इस तरह के प्लान ऑफर करता है. फिलहाल कंपनी भारत में अफोर्डेबल प्राइस पर सब्सक्रिप्शन दे रही है.
भारत में Netflix mobile plan की शुरुआत 149 रुपये से होती है. पहले यह प्लान 199 रुपये में आता था और कंपनी ने हाल में ही इसकी कीमत घटाई है. हालांकि, इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स फोन या टैबलेट पर 480P रेज्योलूशन वाले वीडियोज ही देख सकते हैं. Netflix का बेसिक प्लान 199 रुपये में आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










