
Netflix का नया पैंतरा, यूजर्स को मिलेगा सस्ते में सब्सक्रिप्शन, झेलने होंगे विज्ञापन
AajTak
Netflix Plan: जल्द ही आपको सस्ते नेटफ्लिक्स प्लान्स मिल सकते हैं. कंपनी ऐड सपोर्ट वाले प्लान्स रोलआउट करने वाली है. इससे OTT प्लेटफॉर्म का रेवेन्यू बढ़ सकता है. कंपनी जल्द ही अपने प्लान्स का ऐलान कर सकती है.
OTT मार्केट के सबसे पॉपुलर प्लेयर्स में एक Netflix इन दिनों मुश्किलों में है. अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए कंपनी तमाम कोशिशें कर रही है. इसके चलते लगातार कॉस्ट कटिंग की जा रही है. कंपनी ने अब एक नया जुगाड़ निकाला है, जो OTT प्लेटफॉर्म की मुश्किलों को कम कर सकता है.
जल्द ही आपको नेटफ्लिक्स का सस्ता प्लान मिलेगा, जो विज्ञापन के साथ आएगा. यानी अब कंपनी अपने सस्ते प्लान्स के साथ विज्ञापन भी दिखाएगी. इससे ब्रांड अपने रेवेन्यू को बेहतर करने की योजना में है.
कंपनी ने हाल में ही कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही Netflix का ऐड सपोर्ट सब्सक्रिप्शन रोलआउट करेंगे. CEO Ted Sarandos ने इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि कंपनी ऐड सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये प्लान्स इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं.
Netflix को इन दिनों नए सब्सक्राइबर्स की बड़ी जरूरत है. पेड सब्सक्रिप्शन कम होने की वजह से ब्रांड के रेवेन्यू पर जबरदस्त असर पड़ा है. इसी वजह से हाल में कंपनी ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.
चूंकि, ऐड सपोर्ट वाले सब्सक्रिप्शन प्लान सस्ते होंगे, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी के हालात में सुधार आएगा. गुरुवार को दिए गए इंटरव्यू में Sarandos ने बताया, 'हमने एक कस्टमर सेगमेंट को छोड़ दिया है, जो कहते हैं कि Netflix बहुत महंगा है और हमें ऐड्स से कोई दिक्कत नहीं है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










