
Nepal: इस डॉक्टर को ‘दृष्टि का देवता’ मानते हैं लोग, अब तक की 1,30,000 लोगों की सर्जरी
Zee News
अपने काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉक्टर संदूक रुइत का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपनी इस पहल को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाएं.
लुम्बिनी (नेपाल): जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर संदूक रुइत नई तकनीक के साथ बहुत ही कम कीमत में मोतियाबिंद की सर्जरी करते हैं. उनके इस नेक काम का फायदा देश के हजारों लोगों को हुआ है और उनकी आंखों की रोशनी फिर से लौट रही है. अपने काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉक्टर संदूक रुइत का कहना है कि वह चाहते हैं कि अपनी इस पहल को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाएं. डॉक्टर रुइत अपने देश में ‘दृष्टि के देवता’ के तौर पर पहचाने जाते हैं. उनकी सर्जरी से महज तीन दिन में करीब 400 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लौट आई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



