
Neha Murder Case: CID ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन, कॉलेज में फैयाज को देख भड़के छात्र
AajTak
कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुए नेहा मर्डर केस की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है. हत्याकांड के छठे दिन सीआईडी की टीम हत्यारोपी फैयाज से मिलने हुबली जिला जेल पहुंची. उसके बाद उसे लेकर बीवीबी कॉलेज पहुंची, जहां आरोपी ने नेहा का दिनदहाड़े कत्ल किया था.
Neha Murder Case: कर्नाटक के हुबली जिले में हुए नेहा मर्डर केस की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है. हत्याकांड के छठे दिन सीआईडी की टीम हत्यारोपी फैयाज से मिलने हुबली जिला जेल पहुंची. उसके बाद उसे लेकर बीवीबी कॉलेज पहुंची, जहां आरोपी ने नेहा का दिनदहाड़े कत्ल किया था. मौका-ए-वारदात पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हत्यारोपी को सीआईडी ले जाते हुए दिख रही है.
नेहा हिरेमत के हत्यारोपी फैयाज को पुलिस वैन में बिठाकर बीवीबी कॉलेज ले जाया गया. इस दौरान उसका चेहरा काले कपड़े से ढ़का हुआ था. दो पुलिसकर्मी उसके हाथ को मजबूती से पकड़े हुए थे. कॉलेज कैम्पस में फैयाज को विरोध का भी सामना करना पड़ा. यहां मौजूद छात्र उसे देखते ही प्रदर्शन करने लगे. इतना ही नहीं कुछ छात्रों को पुलिसकर्मियों से बहस करते भी देखा गया. वो फैयाज को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे.
उधर, प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी इस केस की सीआईडी जांच से संतुष्ट नहीं है. उनके द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने मांग की है कि कांग्रेस सरकार नेहा हिरेमत मर्डर केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दे. वो नेहा के परिवार से सांत्वना देने उसके घर गए हुए थे. वहां उनकी मुलाकात उसके पिता निरंजन हिरेमत और माता से हुई. दोनों में काफी देर तक बातचीत होती रही.
बीजेपी नेता बी वाई विजयेंद्र ने इस मुलाकात के बाद कहा, "मैं पीड़ित परिवार से मिला. राज्य सरकार जिस तरह से इस मामले को डील कर रही है, वो लोग इससे खुश नहीं हैं. सरकार ने इस केस की जांच सीआईडी को सौंप दी है, लेकिन केवल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. हम यहां राज्य सरकार पर दबाव नहीं डाल रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस केस में जो अन्य व्यक्ति शामिल हैं, उनमें से किसी को भी जांच के लिए नहीं बुलाया गया है.''
उन्होंने दावा किया कि इस मामले के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, गृह मंत्री जी परमेश्वर और कुछ मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान से नेहा के परिजन परेशान हैं. उन्होंने कहा, "इस तरह की त्रासदी में सीएम कैसे कह सकते हैं कि हत्या व्यक्तिगत कारणों से हुई है? गृह मंत्री कुछ और बयान देते हैं और जिला प्रभारी मंत्री अप्रत्यक्ष रूप से अल्पसंख्यकों का समर्थन करते हैं. अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक का सवाल कहां है? यहा महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है."
यह भी पढ़ें: Neha Murder Case: सिद्धारमैया की कॉल के बाद बदले पिता के सुर, बोले- मैंने गलत कहा, माफी मांगता हूं!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








