
NEET UG 2025 Syllabus: NMC ने जारी किया नीट यूजी परीक्षा का सिलेबस, यहां से करें डाउनलोड
AajTak
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET 2025 के सिलेबस को जारी कर दिया है, जो कक्षा 11वीं और 12वीं के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है. सिलेबस में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण विषय और अध्याय शामिल हैं. छात्रों को सिलेबस को ध्यान से पढ़कर समय प्रबंधन और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए.
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट (UG) 2025 के लिए सिलेबस जारी कर दिया है. सिलेबत से छात्रों को अब यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्हें किन-किन विषयों और टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करना है, ताकि वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें.
NMC की वेबसाइट से डाउनलोड करें सिलेबस
NMC ने सिलेबस में शामिल विषयों, चैप्टरों और महत्वपूर्ण अवधारणाओं का विवरण दिया है. इसके अलावा, परीक्षा के पैटर्न, समय सीमा, और विभिन्न प्रकार के सवालों की संरचना को लेकर भी जानकारी दी गई है. इस सिलेबस को डाउनलोड करने के लिए छात्र एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जा सकते हैं. आइए जानते हैं किस विषय से क्या-क्या आएगा.
पढ़ना ना भूलें NCERT की किताबें
मई 2025 के पहले सप्ताह में होने वाली NEET 2025 परीक्षा कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम से जुड़ी होगी, जो मुख्य रूप से NCERT की किताबों पर आधारित होगी. परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इस पाठ्यक्रम को ध्यान से देखना होगा, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय और विषय शामिल हैं. चूंकि NTA दिसंबर 2024 में परीक्षा की सही तारीख का ऐलान कर सकता है, इसलिए छात्रों को अपडेट रहना चाहिए और परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
चूंकि NEET सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए उम्मीदवारों को NEET 2025 के पाठ्यक्रम की स्पष्ट समझ होनी चाहिए, जिसे विषयों के आधार पर विभाजित किया गया है. यह जानना आवश्यक है कि किन विषयों में सबसे अधिक प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए विषयवार वेटेज क्या होगा. NEET 2025 के पाठ्यक्रम में तीन मुख्य विषय शामिल हैं: रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीव विज्ञान. पिछले दो वर्षों में, NEET परीक्षा पैटर्न में बदलाव हुए हैं. पिछली संरचना के अनुसार, प्रत्येक विषय को दो खंडों में विभाजित किया गया है. इसके अतिरिक्त, परीक्षा की अवधि 20 मिनट बढ़ा दी गई है, जिससे कुल समय 200 मिनट या 3 घंटे और 20 मिनट हो गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










