
NEET UG 2024: बंद होने वाली है नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन विंडो, इन 6 बातों का रखें ध्यान
AajTak
NEET UG Exam Date: उम्मीदवारों को NEET (UG) - 2024 के लिए विशेष रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा, क्योंकि किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं.
NEET UG 2024 Exam Date: अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2024 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज बंद होने वाली है. जो योग्य उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य बैचलर मेडिकल डिग्री कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं और अभी तक नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
NEET UG 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं
स्टेप 2. होम पेज पर NEET UG 2024 के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. नए लॉगिन पर क्लिक करके डिटेल्स भरें.
स्टेप 4. इसके बाद फॉर्म भरें और अपना डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









