
NEET UG 2022: नीट यूजी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 जुलाई को होगी परीक्षा
AajTak
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा. उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े किसी भी अधिक जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए सेड्यूल जारी कर दिया है. NEET UG 2022 के लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू हो गया है. उम्मीदवार 6 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन के लिए लिंक भी जारी किया जा चुका है. उम्मीदवार वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी.
200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे
एनटीए द्वारा आयोजित इस एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में अंडर ग्रैजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला दिया जाता है. इस परीक्षा में छात्रों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे. हर विषय के 50 प्रश्नों को दो खंडों (ए और बी) में विभाजित किया जाएगा.
557 शहरों में होगी आयोजित
आधिकारिक सूचना के अनुसार, NTA NEET UG 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी. सवालों को हल करने के लिए छात्रों को 200 मिनट यानी 3 घंटे और 20 मिनट का समय दिया जाएगा. यह परीक्षा भारत के 543 शहरों और विदेश के 14 शहरों में होगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








