
NEET Paper Leak: एक रात पहले मिला था पेपर, खूब रटे आंसर... फिर भी फिसड्डी ही रहे गिरफ्तार अभ्यर्थी
AajTak
NEET Paper leak: जांच एजेंसी EOU ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में जिन आरोपी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है उनमें अनुराग यादव, आयुष राज, अभिषेक कुमार और शिवनंदन कुमार शामिल हैं. इन सभी अभ्यर्थियों की मार्कशीट सामने आई है जिनमें इनके नंबर औसत नीट अभ्यर्थी से भी कम हैं.
NEET Paper leak: नीट पेपर लीक मामले में रोजाना नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कई अभ्यर्थियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक अभ्यर्थी अनुराग यादव ने पुलिस के सामने दर्ज कराए बयान में कहा है कि जो प्रश्न पत्र लीक हुआ, वही परीक्षा में आया और 100 प्रतिशत वही सवाल परीक्षा में पूछे गए थे, जो परीक्षा से पहले की रात पढ़ाए और रटाए गए थे. मेरे पास ये प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही आ गया था. अनुराग का कहना था कि फूफा (सिकंदर प्रसाद) ने सेटिंग करवाई थी और उसे कोटा से पटना बुलवाया था. रात में हर प्रश्न का उत्तर रटवाया गया था. इसके बावजूद अनुराग समेत पेपर लीक में आरोपी अन्य अभ्यर्थियों के अंक जानकर हैरान रह जाएंगे.
जांच एजेंसी EOU ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG) 2024 पेपर लीक मामले में जिन आरोपी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है उनमें अनुराग यादव, आयुष राज, अभिषेक कुमार और शिवनंदन कुमार शामिल हैं. इन सभी अभ्यर्थियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि उन्होंने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु के जरिये परीक्षा से एक दिन पहले नीट का क्वेश्चन पेपर हासिल कर लिया था और 'सेफ हाउस' में उत्तर रटवाए गए थे. इसके बाद उसी सेफ हाउस से सीधा परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: मास्टरमाइंड सिकंदर ने कैसे हैंग किया NEET परीक्षा का सिस्टम, पढ़ें पेपर लीक के 7 आरोपियों का कुबूलनामा
अब सवाल यह है कि परीक्षा से पहले पेपर हासिल करके और उत्तर रटने के बावजूद इन आरोपी अभ्यर्थियों के नीट यूजी परीक्षा में इतने कम मार्क्स आए हैं. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार यहां हम आपको गिरफ्तार अभ्यर्थियों की मार्क बता रहे हैं. हालांकि हमारे पास अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी आजतक के पास है, लेकिन मामले की जांच प्रचलित है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित करना उचित नहीं है.
अनुराग यादव को 720 में से 185 मार्क्स मिले हैं, आयुष राज को 720 में से 300 मार्क्स, अभिषेक को 720 में से 581 मार्क्स शिवनंदन कुमार को 720 में से 583 मार्क्स मिले हैं.
यह भी पढ़ें: NEET धांधली के खिलाफ शिक्षा मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन में उड़े 'नोट', हिरासत में लिए गए NSUI के प्रदर्शनकारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









