
NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले से मांझी नाराज, बात नहीं बनी तो ले सकते हैं बड़ा फैसला
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि HAM नेता जीतनराम मांझी सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नाराज हैं. वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए में सब ठीक है. सहयोगियों के सीट शेयरिंग का ऐलान आज या कल सुबह 11 बजे तक हो जाएगा.
बिहार विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो सका है. इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग्स का दौर जारी है. इसी क्रम में आज एनडीए के सहयोगी जीतनराम मांझी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग हुई. सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा से बातचीत के बाद भी जीतनराम मांझी की नाराजगी खत्म नहीं हुई है. दरअसल, मांझी एनडीए में सीट बंटवारे के फार्मूले से नाराज़ हैं.
सूत्रों के अनुसार, मांझी कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं. HAM नेतृत्व ने अपने सभी नेताओं को फोन कर विधानसभा चुनाव में किसी भी परिस्थिति में मैदान में उतरने को लेकर उनकी राय जानी है. बताया जा रहा है कि अगर एनडीए में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनती है तो मांझी 15 से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार को नई दिल्ली में अहम बैठक हुई. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और गठबंधन सहयोगी शामिल हुए. भाजपा की ओर से बताया गया कि एनडीए के सभी सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग की घोषणा रविवार तक की जा सकती है.जीतनराम मांझी सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नाराज
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जेडीयू और एलजेपी (R) के साथ सीट शेयरिंग पर लगभग बात बन गई है, लेकिन HAM के नेता जीतनराम मांझी नाराज बताए जा रहे हैं. एनडीए सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू लगभग 101-102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि भाजपा जेडीयू से एक सीट कम पर उतरेगी.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










