
NDA ने कर्नाटक की चन्नापटना सीट से कुमारस्वामी के बेटे को दिया टिकट, दिग्गज नेता सीपी योगेश्वर से होगा मुकाबला
AajTak
NDA गठबंधन ने कर्नाटक की चन्नापटना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये सीट उनके पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है.
बीजेपी नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने कर्नाटक की चन्नापटना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जेडीएस नेता निखिल कुमारस्वामी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. ये सीट उनके पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है.
कांग्रेस ने इस सीट से पांच बार के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी योगेश्वर को टिकट दिया है जो बुधवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए. निखिल की मां अनिता कुमारस्वामी ने साल 2013 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिन्हें दिग्गज नेता योगेश्वर ने हार दिया था.
कुमारस्वामी पर बढ़ा दबाव
योगेश्वर के चन्नापटना उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल होने के साथ, कुमारस्वामी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से निखिल को मैदान में उतारने का दबाव बढ़ रहा था.
निखिल के नाम पर फैसला लेने से पहले कुमारस्वामी ने पिछले कुछ दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं, खासकर चन्नापटना के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें की थीं. निखिल के नाम की औपचारिक घोषणा से पहले गुरुवार को दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के आवास पर गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ एक बैठक हुई थी.
येदियुरप्पा और कुमारस्वामी ने किया प्रत्याशी का ऐलान

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







