
'NDA को हराने की ताकत सिर्फ PDA के पास...', BJP की काट के लिए अखिलेश ने दिया नया फॉर्मूला
AajTak
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बड़े राष्ट्रीय दलों ने हमें समर्थन दिया तो उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा हार जाएगी. अखिलेश ने यूपी की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह विकास करने में नाकाम रही है.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चौसर बिछने लगी है. सभी पार्टियां अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA को हराने की ताकत PDA के पास है.
लखनऊ में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि अगर बड़े राष्ट्रीय दलों ने हमें समर्थन दिया तो उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा हार जाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि उनका हमेशा से यह मानना रहा है कि किसी राज्य में कौन सा सहयोगी गठबंधन सबसे मजबूत है, इस पर विचार करते हुए सीटों का बंटवारा तय किया जाना चाहिए. वहीं विपक्षी एकता को लेकर अखिलेश ने कहा कि उनका एकमात्र नारा है, "अस्सी हराओ, भाजपा हटाओ.
2017 के विधानसभा और 2019 के आम चुनाव में क्रमशः कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन के बारे में बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा एक ईमानदार और मिलनसार गठबंधन सहयोगी रही है. उन्होंने कहा कि सपा जहां भी गठबंधन में रही है, आपने हमें सीटों के लिए लड़ने के बारे में नहीं सुना होगा. अखिलेश ने यूपी की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह विकास करने में नाकाम रही है जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है.
क्या है PDA?
अखिलेश यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई राजनीतिक इबारत लिखने की कवायद में जुटे हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए नया फॉर्मूला दिया है. उन्होंने PDA का जिक्र किया है. PDA यानी (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक).
आदिवासी वोट बैंक को भी साधने की कोशिश

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








