
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज करेंगे नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक
AajTak
सी.पी. राधाकृष्णन के नामांकन में पीएम मोदी के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और गठबंधन के करीब 160 सांसद शामिल होंगे, जिनमें 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक होंगे.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राधाकृष्णन 20 अगस्त को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रस्तावक होंगे. यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को संसद भवन में होगा और नतीजे इसी दिन रात तक घोषित होंगे.
सी.पी. राधाकृष्णन के नामांकन में पीएम मोदी के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और गठबंधन के करीब 160 सांसद शामिल होंगे, जिनमें 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक होंगे. रिजिजू ने बताया कि मंगलवार को संसद भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने राधाकृष्णन को गठबंधन के सांसदों से मिलवाया और सर्वसम्मति से उनके समर्थन की अपील की.
यह भी पढ़ें: कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी? जानिए उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA ब्लॉक ने क्यों इन पर खेला दांव
राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे हैं 68 वर्षीय सी.पी. राधाकृष्णन और चार दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं. उन्होंने 1974 में भारतीय जनसंघ के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे. वह 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए. इसके अलावा, वह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष, झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल, और पुडुचेरी के उपराज्यपाल रह चुके हैं.
बी. सुदर्शन विपक्ष के उम्मीदवार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








