
NCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा... हत्या, बलात्कार और अपहरण के मामलों में नंबर-1 बना लखनऊ
AajTak
एनसीआरबी 2023 रिपोर्ट के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ में हत्या, बलात्कार, अपहरण और लापरवाही से हुई मौतों के मामले गाजियाबाद और कानपुर से कहीं ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं. जानें किस अपराध में लखनऊ बना नंबर-1.
Lucknow Highest Crime Cases: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने साल 2023 के लिए देशभर के अपराध आंकड़े जारी किए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के तीन बड़े शहर लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद भी शामिल हैं. ये तीनों शहर उन 19 महानगरों की श्रेणी में आते हैं, जिनकी आबादी 20 लाख से ज्यादा है.
NCRB रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 के दौरान हत्या, बलात्कार, अपहरण, एसिड अटैक, गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से हुई मौतों के मामले गाजियाबाद और कानपुर की तुलना में कहीं ज्यादा मामले लखनऊ में दर्ज किए गए हैं.
मर्डर केस हत्या के मामलों की बात करें तो साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में हत्या के 45 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 45 पीड़ित थे, कानपुर में 97 मामले दर्ज किए गए जिनमें 97 पीड़ित थे, जबकि लखनऊ में ऐसे 98 मामले दर्ज किए गए जिनमें 101 पीड़ित थे. गाजियाबाद में अपराध दर (प्रति लाख जनसंख्या पर औसत) 1.9, कानपुर में 3.3 और लखनऊ में 3.4 थी.
रेप केस बलात्कार के मामलों में भी लखनऊ सबसे आगे रहा. गाजियाबाद में 83 केस दर्ज हुए और 83 पीड़ित पाए गए. कानपुर में 86 केस और 86 पीड़ित सामने आए. जबकि लखनऊ में 151 केस दर्ज हुए, जिनमें 152 पीड़ित थे. अपराध दर क्रमशः गाजियाबाद 7.5, कानपुर 6.4 और लखनऊ 10.9 रही.
किडनैपिंग केस अपहरण और किडनैपिंग के मामलों में अंतर और भी बड़ा है. गाजियाबाद में 33 केस दर्ज हुए और 33 पीड़ित पाए गए. कानपुर में 373 केस दर्ज हुए और 555 पीड़ित मिले. जबकि लखनऊ में 720 केस दर्ज किए गए और 722 पीड़ित सामने आए. अपराध दर गाजियाबाद 1.4, कानपुर 12.8 और लखनऊ 24.8 रही.
एसिड अटैक केस तेजाबी हमले यानी एसिड अटैक जैसे गंभीर अपराध में भी लखनऊ सबसे ऊपर रहा. साल 2023 में गाजियाबाद और कानपुर में 1-1 केस दर्ज हुआ. जबकि लखनऊ में 4 केस दर्ज हुए. 19 महानगरों में पूरे साल कुल 29 एसिड अटैक अपराध दर्ज किए गए थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







