
NCP ने ठोका सीएम पद पर दावा, छगन भुजबल बोले- अजित पवार भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री
AajTak
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने कहा,
महाराष्ट्र (Maharashtra) के चुनावी नतीजे आने के बाद इस बात पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है कि सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के नेताओं की मीटिंग हुई. बैठक के बाद एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, "आज हमारे सभी विधायक बैठक में आए, कई परिषद सदस्य भी आए और सभी ने तय किया है कि अजित पवार विधानसभा में हमारा नेतृत्व करेंगे. लेकिन सीएम कौन होगा, तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी."
उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां एक साथ बैठकर तय करेंगी कि हमारा नेता कौन होगा. अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं, उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है.
वहीं, अदिति तटकरे ने कहा, "मुझे खुशी है, लड़की बहन योजना से भी मदद मिली. मैं अजित पवार, फडणवीस और एकनाथ शिंदे का शुक्रिया अदा करती हूं. योजना बहुत कारगर रही. अब हम जानते हैं कि लड़की बहन कौन है. हमने बिना किसी टिप्पणी के कड़ी मेहनत की. मतदाताओं ने भी भरोसा दिखाया और हमें उनके वोट मिले." उन्होंने आगे कहा कि आज की बैठक में सभी उम्मीदवार आए, चाहे उनके नतीजे कुछ भी हों. महायुति का स्ट्राइक रेट शानदार है. योजना में 1500 रुपये से 2100 रुपये किए जाएंगे. हमने वादा किया था और देंगे, योजना चलती रहेगी.
अदिति तटकरे ने कहा कि हम विकास, उद्योगों के लिए दबाव बनाना जारी रखते हैं और चाहते हैं कि योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचे.
पिता जी के लिए बुरा लगा रहा है: जीशान सिद्दीकी
विधानसभा चुनाव में बांद्रा सीट से हार चुके एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा, "चुनाव में क्या गलत हुआ है, मैं ये नहीं कह सकता हूं लेकिन गलत हुआ है, हम स्टडी करेंगे कि क्या गलत हुआ है. हम और मेहनत करेंगे और अगले चुनाव में और तैयार होकर जाएंगे."

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










