
NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' कविता और 'वीर अब्दुल हमीद' का पाठ जोड़ा
AajTak
रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इसलिए एनसीईआरटी के सिलेबस में 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' कविता और 'वीर अब्दुल हमीद' का पाठ को जोड़ा गया है.
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए नेशल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत NCERT की किताब में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. एनसीईआरटी की छठी क्लास की किताब में इस साल से 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' शीर्षक वाली एक कविता और 'वीर अब्दुल हमीद' शीर्षक वाले पाठ को सिलेबस में शामिल किया है.
रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' कविता इसके पीछे की भावना की सराहना करती है.
'वीर अब्दुल हमीद' के बारे में
'वीर अब्दुल हमीद' शीर्षक वाला अध्याय वीर कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार (सीक्यूएमएच) अब्दुल हमीद को सम्मानित करता है, जिन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के लिए लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और उन्हें देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. अब्दुल हमीद के कालांतर में ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया था जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को प्रतिष्ठित सेंट्रल विस्टा 'सी' हेक्सागन, इंडिया गेट, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को राष्ट्र को समर्पित किया था. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की स्थापना प्रत्येक नागरिक में उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान, राष्ट्रीय भावना और अपनेपन की भावना पैदा करने और राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को उचित श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (NWM) को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्मारक के रूप में ब्रांडिंग करने की दिशा में शुरू की गई कार्य योजना के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्रालय ने पाठ्यक्रम में NWM और संबंधित संदर्भ/सामग्री को जोड़ने के लिए शिक्षा मंत्रालय/NCERT के साथ सहयोग किया है.
हडप्पा सभ्यता का नाम बदला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










