
NCERT किताबों में बदलाव... शुद्धिकरण या 'भगवाकरण'? प्रवक्ताओं में छिड़ी बहस
AajTak
एनसीईआरटी की इतिहास की किताबों में बदलाव पर देश में बड़ी बहस छिड़ गई है. विपक्ष इसे 'भगवाकरण' और युवाओं के दिमाग में 'जहर' भरने का आरोप लगा रहा है. सत्ता पक्ष का कहना है कि यह 'स्वर्णिम युग' है और 'गुलामी की मानसिकता' को दूर कर सही इतिहास पढ़ाया जा रहा है. उनका तर्क है कि आक्रांताओं का महिमामंडन नहीं होना चाहिए, जिन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन कराए और हत्याएं कीं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











