
NCB की मदद से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड पुलिस कसेगी नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल
AajTak
बीते दिनों राज्यों के दौरे के समय चुनाव आयोग (Election commission) को यूपी व उत्तराखंड (UP and Uttarakhand) में नशीले पदार्थों की तस्करी (Drug Smuggling) की शिकायतें मिली थीं. इसको लेकर केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस एक संयुक्त अभियान चलाएगी. इस अभियान से मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसी जाएगी.
राज्यों के दौरे के समय चुनाव आयोग (Election commission) को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थों की तस्करी (Drug Smuggling) की शिकायतें मिलीं. गांजा, चरस, अफीम के साथ अवैध शराब की तस्करी के लिए बरेली बॉर्डर सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया. चुनाव आयोग को मिले फीडबैक के बाद अब बरेली बॉर्डर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उत्तराखंड से सटे बरेली बॉर्डर (Bareilly Border) पर दोनों ही राज्यों की पुलिस के साथ तस्करी रोकने के लिए एक कार्य योजना बनाना शुरू किया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










