
Nawab Malik in ED Custody: ED कस्टडी में नवाब मलिक, महाराष्ट्र के मंत्री पर क्या हैं आरोप?
AajTak
दाऊद इब्राहिम के गुर्गों से कनेक्शन होने, उनके साथ डील करने के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक 3 मार्च तक ईडी हिरासत में भेज गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी का दावा है कि उसके पास नवाब मलिक के UNDERWORLD से जुड़े लोगों के साथ पैसों के लेन-देन का सबूत है. महाविकास आघाड़ी के दल मलिक की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं. मलिक पर ईडी के एक्शन से महाविकास आघाड़ी सरकार के तीनों दल बेहद नाराज हैं और उसे बदले की कार्रवाई बता रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










