
Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में 9 दिन पहनें इन अलग अलग रंगों के वस्त्र, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
AajTak
Navratri 2023 colours list: कहते हैं कि नवरात्रि में देवी दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो नवरात्रि में हर दिन विशेष रंगों का प्रयोग इंसान लोगों का भाग्य चमका सकता है.
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि में रंगों का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं. अगर नवरात्रि में मां की कृपा चाहिए तो इन रंगों के कपड़े पहन कर ही पूजा करें. आइए जानते हैं इन रंगों के बारे में.
पहला दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं. कहा जाता है कि पीले रंग के वस्त्र धारण करके पूजा-पाठ करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
दूसरा दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत पसंद है. इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें.
तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन आप भूरे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं.
चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. मां कुष्मांडा को नारंगी रंग पसंद होता है. इस दिन आप नारंगी रंग पहन कर मां दुर्गा की पूजा करें.
पांचवा दिन- पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










