
Navratri 2022: महा अष्टमी पर आज कैसे करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त और विधि
AajTak
Navratri 2022: मां दुर्गा का महागौरी स्वरूप भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करता है. इसलिए, अष्टमी के दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है. इस दिन कन्या पूजन करने की भी परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या पूजन में 2 से 11 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करनी चाहिए.
Navratri kanya pujan 2022: नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया जाता है. मां दुर्गा का महागौरी स्वरूप भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करता है. इसलिए, अष्टमी के दिन मां दुर्गा का विशेष पूजन किया जाता है. इस दिन कन्या पूजन करने की भी परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या पूजन में 2 से 11 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करनी चाहिए. कन्या पूजन के लिए कम से कम नौ कन्याएं होनी चाहिए. आप इससे ज्यादा कन्याओं की भी पूजा कर सकते हैं.
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Kanya Pujan Shubh Muhurt)
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाष्टमी की पूजा 03 ,अक्टूबर सोमवार को की जाएगी. महाष्टमी का अमृत मुहूर्त सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, सुबह 09 बजकर 12 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक भी कन्या पूजन किया जा सकता है. आप अभिजीत मुहूर्त में भी कन्या पूजन कर सकते हैं, जो सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.
कन्या पूजन की विधि (Kanya Pujan Vidhi 2022)
अष्टमी कन्या भोज या पूजन के लिए कन्याओं को एक दिन पहले आमंत्रित किया जाता है. गृह प्रवेश पर कन्याओं का पुष्प वर्षा से स्वागत करें. नव दुर्गा के सभी नौ नामों के जयकारे लगाएं. इन कन्याओं को आरामदायक और स्वच्छ जगह बिठाकर सभी के पैरों को दूध से भरे थाल या थाली में रखकर अपने हाथों से धोएं. इसके बाद पैर छूकर आशीष लें. माथे पर अक्षत, फूल और कुमकुम लगाएं. फिर मां भगवती का ध्यान करके देवी रूपी कन्याओं को इच्छानुसार भोजन कराएं. भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीष लें. आप नौ कन्याओं के बीच किसी बालक को कालभैरव के रूप में भी बिठा सकते हैं.
कन्या पूजन के नियम (Kanya Pujan Vidhi 2022 rules)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










