
Navratri 2021: गोंडा में है वाराही देवी का मंदिर, माता सती के दो दांत गिरने से बना शक्तिपीठ
ABP News
Gonda Varahi Mandir: गोंडा में मां वाराही देवी का मंदिर 34वां शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां माता सती के दो दांत गिरे थे. नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा है.
Varahi Devi Mandir in Gonda: नवरात्रि के मौके पर गोंडा के कई मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. जिले में काली भवानी देवी मंदिर, खैरा भवानी देवी मंदिर के साथ बेलसर ब्लॉक क्षेत्र में उत्तरी भवानी देवी मंदिर है जिसको मां वाराही देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है. वाराही देवी मंदिर 51 शक्तिपीठ में से एक है. गोंडा के अलावा यहां पड़ोसी जिलों से भी लोग आकर माता के दर्शन करते हैं.
माता सती के दो दांत गिरे थेऐसी मान्यता है कि सती मां के शरीर को जब शंकर भगवान लेकर जा रहे थे. भगवान विष्णु ने जगत कल्याण के लिये अपने चक्र से उनके शरीर को छिन्न भिन्न कर दिया था और उनके शरीर के अंग 51 स्थानों पर गिरे जो बाद में शक्ति पीठ बन गये. उन्हीं में से एक है बाराही देवी का स्थान. कहा जाता है कि यहां पर मां सती के दो दांत गिरे थे. जहां पर आज भी दो छेद मौजूद हैं जिनकी गहराई आज तक नहीं मापी जा सकी है. ऐसी किवदन्ती है कि सालों पहले किसी ने ऐसा करने का प्रसास किया था तो उसकी देखने की शक्ति चली गई थी. इसके बाद इस छेद में करीब 4 हजार मीटर धागे में एक पत्थर बांध कर डाला गया था मगर कुछ पता नहीं चल पाया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












