
Narzo 30A: 6000mAh बैटरी के साथ 8,999 रुपये वाला Realme का नया स्मार्टफोन, जानें टॉप फीचर्स
AajTak
Realme ने बुधवार को भारत में अपनी नई Narzo 30 सीरीज को लॉन्च किया. इस सीरीज के तहत Narzo 30 Pro और Narzo 30A की लॉन्चिंग की गई. Narzo 30 Pro को भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Realme ने बुधवार को भारत में अपनी नई Narzo 30 सीरीज को लॉन्च किया. इस सीरीज के तहत Narzo 30 Pro और Narzo 30A की लॉन्चिंग की गई. Narzo 30 Pro को भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है. तो वहीं, Narzo 30A एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में. Realme Narzo 30A को 3GB + 32GB और 4GB + 64GB वाले दो वैरिएंट में उतारा गया है. इनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये रखी गई है. इसे लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू वाले दो कलर वैरिएंट में पेश किया गया है. इसकी पहली सेल 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










