
Narsimha Ji ki Aarti: नृसिंह जी की आरती होती है विशेष फलदायी, होता है शत्रुओं का नाश
AajTak
Narsimha Ji ki Aarti: अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था. इनका प्राकट्य खंबे से गोधूली वेला के समय हुआ था. भगवान नृसिंह, श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार माने जाते हैं. इनकी आरती करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
Narsimha Ji ki Aarti: भगवान नृसिंह या नरसिम्हा, श्रीहरि विष्णु के पांचवे अवतार हैं. अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था. इनका प्राकट्य खंबे से गोधूली वेला के समय हुआ था. भगवान नृसिंह, श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार माने जाते हैं. इनकी उपासना करने से हर प्रकार के संकट और दुर्घटना से रक्षा होती है. साथ ही हर प्रकार के मुकदमे, शत्रु और विरोधी शांत होते हैं. इसके अलावा, भगवान नृसिंह जी की आरती करना भी फलदायी माना जाता है.
श्री नृसिंह भगवान की आरती ॥
ऊं जय नरसिंह हरे,प्रभु जय नरसिंह हरे। स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जन का ताप हरे॥ ऊं जय नरसिंह हरे॥
तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी,प्रभु भक्तन हितकारी। अद्भुत रूप बनाकर,अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥ ऊं जय नरसिंह हरे॥
सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी,प्रभु दुस्यु जियो मारी। दास जान अपनायो,दास जान अपनायो, जन पर कृपा करी॥ ऊं जय नरसिंह हरे॥
ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे,प्रभु माला पहिनावे। शिवजी जय जय कहकर,पुष्पन बरसावे॥ ऊं जय नरसिंह हरे॥

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










