
Narendra Giri की मौत को सुसाइड मान रही पुलिस, देखें मामले में दर्ज FIR
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि के नाम से पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला उसमें शिष्य आनंद गिरि को हनुमान मंदिर के पुजारी को आरोपी बताया है. उन्हें डर था कि तस्वीर से उन्हें बदनाम किया जाएगा. उनके 8 पेज का सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने कुछ लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की अपील की है. पुलिस के मुताबिक जिस कमरे से महंत नरेंद्र गिरि की लाश मिली है, उस कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था. कमरे के इर्द गिर्द सीसीटीवी कैमरे भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं. मठ या कमरे में किसी संदिग्ध के आने-जाने के भी कोई सुराग नहीं मिले हैं. नायलोन की जिस रस्सी से महंत नरेंद्र गिरि की लाश झूल रही थी, वो रस्सी भी एक दिन पहले रविवार को खुद नरेंद्र गिरि ने ही मंगवाई थी. यूपी पुलिस के एक आला अफ़सर के मुताबिक कमरे से बरामद नोट की लिखावट और नरेंद्र गिरि की हैंडराइटिंग सरसरी तौर पर एक जैसी ही नज़र आ रही थी. इससे भी पुलिस ये मान कर चल रही है कि मामला खुदकुशी का ही है. हालांकि पक्के तौर पर इसका खुलासा तभी होगा, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी. देखें मामले में दर्ज FIR.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









