
Nagpur News: सेशन कोर्ट की महिला जज के अकाउंट से निकाले पौने 3 लाख रुपये, साइबर टीम जांच में जुटी
AajTak
नागपुर में एक महिला सेशन कोर्ट की जज का अकाउंट हैकर उनके खाते से करीब पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए गए. पुलिस और साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में हैकरों ने महिला जज के अकाउंट से हैकर करीब पौने तीन लाख रुपये उड़ा लिए. सीताबर्डी थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है. साइबर टीम की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
नागपुर के सिविल लाइन निवासी सोनाली मुकुंद कनकदंडे (42) नागपुर सेशन कोर्ट में बतौर जज हैं. उन्होंने 14 मई 2022 को सुबह करीब 4 बजे गूगल एप से 500 रुपये का फास्टैग कार्ड रिचार्ज किया. उसके बाद उन्होंने नेट बैकिंग के जरिए अपने कुछ खाते चेक किए. इसके कुछ देर बाद उन्हें खातों से ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली. वे चौंक गई, आखिर ये पैसे किसने निकाले.
उन्होंने तुरंत ही कस्टमर केयर फोन किया. उन्हें पता चला कि उनके खातों से किसी ने 2 लाख 75 हजार 399 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं. उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई.
इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी प्रवीण राऊत ने आज तक से बात करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से पुलिस को पता चला है कि किसी साइबर अपराधी ने जज का खाता हैक किया. उसके बाद खाते से रकम निकाली गई. पुलिस और साइबर सेल मिलकर इस मामले को सुलझाने में लगी हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








