
Nafe Singh Rathee के हमलावरों का सामने आया CCTV फुटेज, Haryana पुलिस की FIR से चार आरोपियों के नाम का खुलासा
AajTak
हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह का ताबड़तोड़ फायरिंग कर मर्डर कर दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि कैसे वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर काफी देर तक कार में सवार होकर नफे सिंह के आने का इंतजार करते रहे.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह का ताबड़तोड़ फायरिंग कर मर्डर कर दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि कैसे वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर काफी देर तक कार में सवार होकर नफे सिंह के आने का इंतजार करते रहे.
सामने आया सीसीटीवी फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है. वीडियो में नजर आ रही कार में ही सवार होकर चारों शूटर्स आए थे. वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को संदिग्ध कार नजर आई है. पुलिस गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है.
स्पेशल टीम में 2 डीएसपी
हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है. नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो डीएसपी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है. नफे सिंह राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है. आज शव का पोस्टमार्टम होगा. उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. इस बीच हरियाणा पुलिस ने चारों आरोपियों को पहचान कर ली है. एफआईआर में आरोपियों के नाम नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल बताए गए हैं. हालांकि, कुल 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शिकायत नफे सिंह के ड्राइवर की तरफ से दर्ज कराई गई है. आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
देखिए, CCTV फुटेज
बता दें कि आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस वक्त हमला किया जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि शूटरों ने राठी की गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलियां दागी और उन्हें छलनी कर दिया. इस हमले में ना सिर्फ नफे सिंह राठी की मौत हुई बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









