
Mustafabad Election Results 2025 LIVE: मुस्तफाबाद में दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को सिर्फ 2438 वोट, बीजेपी ने किया बड़ा कमाल
AajTak
Mustafabad Vidhan Sabha Chunav Results LIVE Updates: दिल्ली की 70 सीटों में से जिन दो सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ, वहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या 40 पर्सेंट से ज्यादा है. जिस मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 41 प्रतिशत मुस्लिम और 56 प्रतिशत हिंदू रहते हैं, वहां पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान हुआ है.
Mustafabad Election Results 2025 LIVE: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अभी तक के ताजा अपडेट में सामने आया है कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाई हुई है. यहां से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियां पीछे चल रही हैं.
मुस्तफाबाद सीट की बात करें, तो ये उन इलाकों में से एक है, जहां साल 2020 में साम्प्रदायिक दंगे हुए थे. इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दंगों में आरोपी बनाए गए ताहिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, AAP की तरफ से अदील अहमद खान फाइट कर रहे हैं और बीजेपी ने मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है.
11:36 AM- मुस्तफाबाद में AAP के अदील अहमद खान के लिए हालात मुश्किल दिख रहे हैं, जो फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं. बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट फिलहाल अदील अहमद खान से 40 हजार से ज्यादा वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.
11:09 AM- मुस्तफाबाद में AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मोहम्मद ताहिर हुसैन को अभी तक सिर्फ 718 वोट मिले हैं.
11:07 AM- मुस्तफाबाद में बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट AAP के अदील अहमद खान पर जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. अभी भी वोटों की गिनती जारी है, मोहन सिंह बिष्ट अदील अहमद खान से 49751 वोटों की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.
11:01 AM- मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से AAP के आदील अहमद खान और कांग्रेस के अली मेहदी पीछे चल रहे हैं. AIMIM ने ताहिर हुसैन को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है और वो भी पीछे चल रहे हैं. हालांकि, ये सभी शुरुआती रुझान हैं और कई राउंड की मतगणना बची हुई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







