
Mumbai Rains: मुंबई में जैसे समंदर सड़कों पर उतर आया हो! न रेल ट्रैक दिख रहे, न हाईवे... 7 Videos में देखें बारिश का कहर
AajTak
Mumbai Rain News: मुंबई नगर निकाय ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे. मुंबई के सभी निजी कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें और अनावश्यक यात्रा से बचें.
भारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर फिर से ब्रेक लगा दिया है. देर रात से हो रही बारिश के चलते मुंबई की सड़कों पर पानी भरा है. गाड़ियां फंसी हुई हैं. मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई के लोगों पर संकट बढ़ता जा रहा है. कल भी मुंबई की जोरदार बारिश हुई थी, अब देर रात से फिर भारी बारिश का दौर जारी है.
मुंबई नगर निकाय ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे. मुंबई के सभी निजी कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें और अनावश्यक यात्रा से बचें.
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार सुबह एक बयान में शहर और उपनगरों में लगातार भारी बारिश और आईएमडी द्वारा जारी 'रेड अलर्ट' के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा की. बयान में कहा गया है कि यह निर्णय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बीएमसी कार्यालयों और राज्य संचालित प्रतिष्ठानों पर लागू होगा.
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 186.43 मिमी, 208.78 मिमी और 238.19 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई.
मंगलवार के पूर्वानुमान में, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई शहर और उपनगरों में "बहुत भारी से अत्यंत भारी" बारिश की भविष्यवाणी की है, साथ ही कभी-कभी 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
बता दें कि सुबह 9.16 बजे हाई टाइड 3.75 मीटर ऊंची थी और रात 8.53 बजे ये 3.14 मीटर ऊंची होने का अनुमान है. लोगों ने दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत की. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि पानी ट्रैक के स्तर से नीचे था और इसलिए रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, हालांकि सेवाएं विलंबित हुईं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








