
Mumbai LIVE: बड़ी संख्या में बच्चे हो रहे प्रभावित, रिपोर्ट से परेशानी में एक्सपर्ट
AajTak
महाराष्ट्र अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है और हर रोज़ यहां पर कोरोना के मामलों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. वहीं, मुंबई भी लगातार कोरोना की चपेट में आया हुआ है.
कोरोना वायरस का कहर देश के बड़े शहरों में लगातार जारी है. महाराष्ट्र अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है और हर रोज़ यहां पर कोरोना के मामलों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. वहीं, मुंबई भी लगातार कोरोना की चपेट में आया हुआ है. मुंबई में कोरोना का हाल: बीते 24 घंटे में आए केस: 7,381 बीते 24 घंटे में हुई मौतें: 58 कुल केस: 5,86,867 एक्टिव केस: 85,321 कुल मौतें: 12,412
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










