
Mumbai LIVE: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच आज से मुंबई में नई पाबंदियां होंगी लागू
AajTak
महाराष्ट्र देश में कोरोना से प्रभावित सबसे बड़ा राज्य है और मुंबई पर इसका असर है. बीते दिन भी मुंबई में 8 हज़ार के करीब कोरोना के नए केस रिपोर्ट किए गए. मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच आज रात 8 बजे से नई पाबंदियां भी लागू हो रही हैं.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों कोरोना के कहर से जूझ रही है. महाराष्ट्र देश में कोरोना से प्रभावित सबसे बड़ा राज्य है और मुंबई पर इसका असर है. बीते दिन भी मुंबई में 8 हज़ार के करीब कोरोना के नए केस रिपोर्ट किए गए. मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच आज रात 8 बजे से नई पाबंदियां भी लागू हो रही हैं.मुंबई में कोरोना का हाल: • 24 घंटे में आए कुल केस: 7898 • 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 26 • कुल एक्टिव केस की संख्या: 86,098 • कुल केसों की संख्या: 5,35,264 • अबतक हुई कुल मौतें: 12,093राज्य में आज से नई पाबंदियों की शुरुआत मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के प्रकोप के बीच बीते दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया. उद्धव ने राज्य में 15 दिनों के लिए नए नियमों का ऐलान किया, जो कि जनता कर्फ्यू की तरह होगा. ज़रूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी चीज़ें बंद रहेंगी. परिवहन चालू रहेगा, रेस्तरां पर सिर्फ डिलीवरी सिस्टम चालू रहेगा. बैंक, एटीएम, लोकल, बीएसटी आदि चलती रहेंगी, लेकिन पूरे राज्य में धारा 144 लगी है और किसी के बेवजह बाहर घूमने पर मनाही है. बता दें कि इन सभी पाबंदियों के अलावा महाराष्ट्र में पहले ही नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है. पलायन के डर से महाराष्ट्र में चिंता महाराष्ट्र में भले ही संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा है, लेकिन प्रवासी मज़दूरों में इसका डर बैठा हुआ है. पिछले एक हफ्ते से मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है. मुंबई से तो ट्रेन की ट्रेन मज़दूरों से भरकर यूपी-बिहार-झारखंड के लिए रवाना हो रही हैं. ऐसे में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के लिए एक बार फिर मुश्किल घड़ी है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







