
Mumbai: मैनहोल में गिरी महिला, 100 मीटर तक बही, फायरमैन ने तीसरे ढक्कन से निकाला... मौत
AajTak
मुंबई में एक महिला मैनहोल में गिर गई, जिसे बचाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला को निकालने के लिए फायरमैन जुटे रहे और उसे करीब 100 मीटर बाद मैनहोल के तीसरे ढक्कन से निकाल लिया गया, लेकिन उसे बताया नहीं जा सका.
महाराष्ट्र की राजधानी में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई. महिला को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद 100 मीटर दूर तक बह जाने के बाद महिला को तीसरे ढक्कन से बाहर निकाला जा सका. फायरमैन ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम विमल अनिल गायकवाड़ (45) है. मैनहोल से बाहर निकालने के बाद महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कूपर अस्पताल की सीएमओ डॉ. ज्योति के मुताबिक महिला को रात 11.37 बजे मृत घोषित कर दिया गया था.
देखें रेस्क्यू का Video
BMC की अपील- जरूरी होने पर ही बाहर निकलें
बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में बुधवार दोपहर से ही बारिश हो रही है. हालात बिगड़ने के बाद मुंबई में आज (26 सितंबर) स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. BMC प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें.
मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










