
Mumbai: बहन से दोस्ती पर था एतराज, दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़ों में फेंका
AajTak
मुंबई के गोराई बीच पर शव के टुकड़े मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी बहन के साथ रिश्ते का विरोध करते हुए दोस्त की हत्या की और उसके शव को प्लास्टिक बैग्स में भरकर बीच पर फेंक दिया था.
मुंबई के गोराई बीच पर एक शख्स की कटी लाश में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मोहम्मद सत्तार को बुधवार को भायंदर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, सत्तार ने अपनी बहन के साथ दोस्त से रिश्ते का विरोध करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक, रविवार को गोराई बीच पर झाड़ियों में रखे चार प्लास्टिक बैग्स से शव के टुकड़े बरामद हुए थे. एक राहगीर ने सड़क किनारे से आ रही बदबू की जानकारी पुलिस को दी थी. जिसके बाद एक टीम ने मौके पर पहुंचकर बैग्स को खोला. जिसमें 20 लीटर पेंट की बाल्टी में दो कटे हुए हाथ और एक कटा हुआ सिर मिला था. जांच के दौरान आसपास से और भी टुकड़े मिले.
पुलिस ने कटी लाश का खुलासा किया
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच थी और उसके हाथ पर "RA" का टैटू बना था. साथ ही उसकी टांगों पर गहरे नीले रंग की जीन्स और हरे रंग के चमड़े के जूते थे. जांच में यह भी सामने आया था कि मृतक और आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले थे. मृतक पुणे में मजदूरी करता था, आरोपी को अपनी बहन के साथ दोस्ती के रिश्ते पर आपत्ति थी, जिसे लेकर उसने कई बार उसे चेतावनी भी दी थी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
हत्या की रात 31 अक्टूबर को सत्तार ने मृतक को अपने घर बुलाया. शराब पीने के बाद उसने दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी और शव के सात टुकड़े कर दिए. इसके बाद उसने इन टुकड़ों को चार पेंट की बाल्टियों में भरकर अलग-अलग प्लास्टिक बैग्स में पैक किया और गोराई बीच के पास फेंक दिया. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







