
Mumbai: कुत्ता मत बोल उसका नाम लूसी है..., कहकर भड़क गया कुत्ते का मालिक, ऑटो चालक को पीटा
AajTak
मुंबई में पालतू कुत्ते के मालिक ने एक ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. ऑटो चालक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आरोपी के कुत्ते को कुत्ता कह दिया था. इस पर आरोपी ने कहा कि उसे कुत्ता मत बोल, उसका नाम लूसी है. इस मामले में 60 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
मुंबई के भांडुप इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग रिक्शा चालक ने पालतू कुत्ते को उसके मालिक के सामने कुत्ता कह दिया. इस बात से नाराज होकर कुत्ते के मालिक ने 60 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक की पिटाई कर दी. पालतू कुत्ते के मालिक ने ऑटो रिक्शा चालक को इतना पीटा कि उसके चेहरे पर चोट के निशान आ गए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है. 60 वर्षीय शिवसागर पाटिल ऑटो रिक्शा लेकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही ऑटो भांडुप में म्हाडा कॉलोनी पहुंचा तो राहुल चंद्रकांत भोसले नाम का व्यक्ति सामने आ गया. राहुल ने शिवसागर से अपने कुत्ते से सावधान रहने को कहा. राहुल ने कहा कि कुत्ते को देख के ठीक से रिक्शा चलाओ.
इसके जवाब में रिक्शा चालक ने कहा कि ठीक है, मैंने कुत्ते को देखा नहीं था. इसके बाद शिवसागर वहां से जाने लगा. शिवसागर के मुंह से कुत्ता शब्द सुनकर आरोपी नाराज हो गया. आरोपी राहुल ने शिवसागर से कहा कि यह 'कुत्ता' नहीं, बल्कि उसका लूसी है, इतना कहते ही राहुल ने शिवसागर के ऑटो में लातें मारनी शुरू कर दीं.
मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी
इस पर शिवसागर ने रिक्शा रोक दिया और पूछने लगा कि आखिर ऑटो पर लात क्यों मार रहे हो. इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसको कुत्ता मत बोल, उसका नाम लूसी है. इतना कहकर जान से मारने की धमकी दी और कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगा. इससे शिवसागर को चोट आ गई. विवाद होता देख आसपास के लोग पहुंचे और बीचबचाव किया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










