
Multibagger Stock: 30 दिन में इन्वेस्टर्स का पैसा डबल, Adani के इस शेयर का जलवा अब भी कायम
AajTak
Adani Group की कंपनियों के शेयर में आ रही जबरदस्त उछाल निवेशकों को मालामाल बना रही है. समूह की एक कंपनी ने महीनेभर में ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है और अब भी इसका जलवा बरकरार है. जानें इसके बारे में...
अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लगातार चढ़ रहे हैं. समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 कंपनियों में से एक का रिटर्न तो इतना बढ़िया रहा है कि इसने निवेशकों के पैसे को महीनेभर में ही डबल कर दिया है.
Adani Power का रिटर्न 100% हम बात कर रहे हैं समूह की थर्मल पॉवर कंपनी Adani Power की. इसका शेयर प्राइस बीते एक महीने में 100% तक चढ़ चुका है. बुधवार को भी लगातार पांचवे दिन इसके शेयर पर अपर सर्किट लगा और ये एक दिन में 5% की बढ़ोतरी के साथ बीएसई पर 300 रुपये के भाव पर बंद हुआ.
अगर इस शेयर पर महीनेभर का रिटर्न देखें तो इस दौरान इसका शेयर भाव 152 रुपये से 300 रुपये पर पहुंच गया है. इस तरह इस पर महीनेभर में रिटर्न 100% रहा है. जबकि पूरे एक साल में इस शेयर का रिटर्न 200% और 5 साल में 800% रहा है.
Adani Power का एमकैप 1 लाख करोड़ समूह की 7 लिस्टेड कंपनियों में से अडानी पॉवर सोमवार को छठी ऐसी कंपनी बन गई, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के शेयर प्राइस में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह देश में बिजली की मांग का लगातार बढ़ना है और इससे निवेशकों के बीच कंपनी के फ्यूचर को लेकर पॉजिटिव रूझान बना हुआ है.
और चढ़ सकता है शेयर भाव अडानी पॉवर को जल्द MSCI India Index में शामिल किया जा सकता है. इसके बारे में 13 मई को अनाउंसमेंट हो सकती है. वहीं मार्च 2022 में Adani Power ने घोषणा की थी वो अपनी छह पूर्व स्वामित्व वाली सब्सिडियरी का विलय करेगी. इससे भी कंपनी के शेयर का भाव आने वाले दिनों में चढ़ने की उम्मीद है. हालांकि किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करना चाहिए.
वहीं 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कुल मुनाफा 218.49 करोड़ रुपये रहा. जबकि 2020-21 की इसी अवधि में कंपनी को 288.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










